नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा नगर के बाल-भारती स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड के परिसर में छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में बाल भारती के नवमी एवं दशमी क्लास के करीबन 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।लायन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।मंच संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया।।विश्व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।तद्पश्चात शहीदों की स्मृति एवं निवर्तमान दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की स्मृति में एक-एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस छात्र प्रेरणा शिविर में शिक्षा जगत से प्रो.इसराफिल साहब,प्रो.विजय कुमार,प्राचार्य मुरारी पंसारी जी ने अपने संबोधन से बच्चों को प्रेरित करने हेतु कई बातों को साझा किया,तो वहीं लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष बिनोद खंडेलवाल जी जिनका व्यक्तित्व साहित्य से जुड़ा है। इन्होंने एक कहानी के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया जिससे बच्चे काफी उत्साहित ओर ऊर्जा से ओतप्रोत हुए।फिर अगले वक्ता के रूप में समाजसेवी सह बाल भारती के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार रूंगटा ने अपनी बातों को बच्चों के समक्ष कुछ खास रूप से प्रस्तुत कर हृदय तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया। समाजसेवी श्री अजय रूंगटा जी ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासित रहने हेतु जोर दिया, साथ ही अपने से बड़ों ओर खासकर माता-पिता का हमेशा ध्यान व सम्मान करें यह निवेदन किया।

इसके साथ ही इन्होंने हर छात्र -छात्रओं को अपने लक्ष्य को अपने घर पर किसी भी दीवार या उचित जगह लिखने की अपील की ओर बताया की यह साधारण सा लगने वाला कार्य आपको हमेशा प्रेरित कर कामयाबी की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा।तद्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर ए. के.केजरीवाल ने अपने ओजस्वी संबोधन ,ऊर्जा से भरी बातों से बच्चों के दिल को जीता।उन्होंने अपनी सहज और सरल भाषा से छात्रों को अपने अनुभव एवं विचारों से जोड़ा साथ ही उन्हें खूब ज्यादा पढ़ने की जगह ,पूजा की तरह पढ़ने पर जोड़ दिया।उन्होंने कहा कि आप दिन में कितने घण्टे पढ़ते है यह मायने नही रखता,मायने यह रखता है कि आपने कितनी देर ध्यान को केंद्रित कर सिर्फ पढ़ाई करने पर अपने को नियन्त्रित रखा।

आपको जीवन मे आगे बढ़ने हेतु अपने लक्ष्य का चयन करना होगा।आप डॉक्टर,इंजीनियर,वैज्ञानिक,शिक्षक,बिजनेसमैन या ओर भी किसी क्षेत्र में मुकाम हासिल करना चाहते है तो आपको अपने लक्ष्य के अनरूप कड़ी मेहनत,सच्ची निष्ठा,के साथ संकल्पित होना होगा।तब ही आप अपने लक्ष्य को हासिल कर एक सफल व्यक्ति के साथ साथ कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हो सकते है।अंत मे लायन बिनोद केजरीवाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।इस शिविर को सफल बनाने में लायन्स क्लब के कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ के साथ सभी सदस्यों का योगदान रहा।

यह बताते चले कि छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन पूर्व से किया जा रहा है।यह शिविर नवगछिया के हर स्कूल में आयोजित करने का हम सबों का संकल्प है।आने वाले समय में जल्द ही इस शिविर का आयोजन रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में किया जाना तय है।जिसकी समुचित जानकारी जल्द ही प्रेषित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *