भागलपुर: युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राजद सदस्यता अभियान की सफलता एवं युवा संवाद कार्यक्रम एम.एस. होटल भागलपुर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो.बसारुल हक ने किया।

युवा राजद के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राजद ने पूरे बिहार में 10 लाख और भागलपुर जिला में 50 हजार राजद सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। युवा राजद तय समय पर अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। श्री यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार युवा राजद के कार्यकर्ता गाँव-गाँव में सदस्यता अभियान चलाकर ए टू जेड वर्गों के लोगों को राजद से जोड़ने का काम करेगा। तेजस्वी यादव के प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर सभी जाति धर्म के नौजवान भारी संख्या में राजद का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

कोशी स्नातक एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी डॉ नितेश यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी की है। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नीतीश सरकार को हटाने के लिए युवा आगे आएं। मौके पर भारी संख्या में युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।

युवा राजद के प्रदेश महासचिव मो..मेराज अख्तर उर्फ चांद ने कहा कि टोले महल्ले में जाकर युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने की जरूरत है। सम्बोधित करने वालो में पूर्व जिला अध्यक्ष केदारनाथ यादव, छात्र राजद के भागलपुर विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप यादव,अभय मंडल,गौतम पासवान,नट बिहारी मंडल, राजा राधिका रमन,तारिक खां, मंगल महतो,अंकित कुमार,चंदन यादव,अवधेश यादव,पवन यादव, सुमंत यादव,मनीष कुशवाहा, कृष्ण विहारी गर्ग,चमक लाल यादव,मो.क़ासिम,मंजीत ठाकुर, लालू यादव सहित दर्जनों युवा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *