नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर सरस्वती मंदिर के समीप स्थित नव स्थापित अर्द्ध नारीश्वर शिव मंदिर की स्थापना से पूर्व शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। विद्वानों की अगुवाई एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशयात्रा में हजारों महिलाओं व कन्याओं ने कलश लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
आयोजन कमेटी के वेदानंद यादव, आतीश यादव, बेचन यादव आदि ने बताया कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को वैदिकाचार्य की अगुवाई में पूरे विधि-विधान से संपन्न करवाया जाएगा। इस कड़ी में बनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुमोद यादव, भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा सहित हजारों युवाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
