बंगाल की खाड़ी पर बने लो-प्रेशर के साथ-साथ अब अरब सागर पर सर्कुलेशन सिस्टम बन गया है। इस कारण मॉनसून के सक्रिय होने के आसार बन गए हैं। शनिवार को विंड पैटर्न बदल जाएगा।

दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। नमी लेकर आ रही इन हवाओं से तापमान में तो गिरावट आएगी ही। उमस से भी राहत मिल जाएगी। साथ में शनिवार देर रात हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 12 अगस्त तक मौसम सुहाना रहेगा। शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। शाम को बादलों का छाना शुरू हो गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

नमी लेकर आई हवाओं से होगी बारिश

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि शुक्रवार से विंड पैटर्न में बदलाव आना शुरू हो गया है। शनिवार को पूरी तरह से दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। इन हवाओं के चलने से उमस से तो राहत मिलेगी ही साथ में तापमान में भी कमी आ सकती है। बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण 8 अगस्त देर रात से 12 अगस्त तक बारिश होगी।

किसानों को मौसम विभाग की सलाह

  • बारिश की संभावना को देखते हुए धान की फसलों में सिंचाई रोक लें।
  • बाजरा, ग्वार आदि खरीफ फसलों में निराई-गुड़ाई कर खरपतवार निकालकर नमी को संचित करें।
  • नरमा-कपास, बाजरा, ग्वार आदि फसलों में जलनिकासी का प्रबंध करें। ज्यादा देर तक फसलों में पानी खड़ा न रहने दें।
  • बारिश की संभावना को देखते हुए नरमा-कपास और अन्य फसलों में स्प्रे रोक लें।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *