नवगछिया । जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार, भागलपुर के अधीक्षण अभियंता शशि कांत सिन्हा एवं नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर दिनेश कुमार ने लगभग 21 करोड़ की लागत से चल रहे कटाव रोधी एवं तटबंध जीर्णोद्धार कार्य को लेकर के निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वर्ष 2021 में सपर संख्या 6एन के समीप तटबंध टूटने के बाद उसे पुनर्स्थापन कार्य के तहत बोल्डर क्रेटिंग के कार्य का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश मौके पर मौजूद संवेदक एवं सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि बोल्डर क्रेटिंग कार्य यहां पर 70 मीटर में होना है जिसके तहत पत्थर का स्लोप भी बनाया जाएगा।

जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर तक निर्माणाधीन चल रहे तटबंध का निरीक्षण भी अधीक्षण अभियंता के द्वारा किया गया। मुख्य अभियंता ने कहा कि तटबंध का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो साथ ही उस पर जियो बैग का स्लोपिंग का कार्य भी समय पूर्व किया जाए। मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्र है इसलिए 15 जून से पहले यहां पर कार्य पूरा करना होगा। साथ ही जाह्नवी चौक इस्माईलपुर में तीसरे नंबर वेदी राय टोला के समीप सुलिस गेट के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर के जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि दो सुलिस गेट पर कंस्ट्रक्शन वर्क हो गया है। उस पर लोहे का कार्य चल रहा है सुलिस गेट संख्या तीन पर इस्माईलपुर बिनटोली तटबंध के टूटे हुए भाग की भी कार्य प्रगति को लेकर के उन्होंने कहा कि यह कार्य अभी संतोषजनक नहीं है यहां पर मिट्टी वर्क अभी तक में पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने मौके पर मौजूद संवेदक को तत्काल वहां पर मिट्टी की व्यवस्था कर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *