मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

चक्रवातीय तूफान असानी के कमजाेर पड़ने के बाद लगातार गिर रहा तापमान फिर बढ़ने लगा है। 14 मई काे जब तूफान के असर से बारिश की संभावना जताई जा रही थी तब के अधिकतम तापमान 37 डिग्री काे छाेड़ 11, 12 और 15 मई काे तापमान हल्की वृद्धि हाेती रही। अब यह 38 डिग्री तक पहुंच गया। साेमवार काे अधिकतम तापमान इतना ही रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.3 डिग्री रहा।

अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में .3 डिग्री की वृद्धि हुई ताे न्यूनतम तापमान भी रविवार की तुलना में .9 डिग्री बढ़ा। इस बीच सुबह से धूप खिली रही जाे दाेपहर में तेज हाे गई। इससे तपिश बढ़ी रही। हालांकि दाेपहर में चली तेज हवा से थाेड़ी राहत मिली लेकिन कुछ समय बाद यह भी गर्म महसूस हाेती रही।

हवा की गति 15.2 किमी प्रतिघंटा और दिशा उत्तर-पूर्वी रही। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक सुनील चाैधरी ने अनुमान जताया है कि एक से दाे दिन में हल्की बारिश हाे सकती है। लेकिन यह कुछ ही जगहाें पर हाेगी, सभी जगहाें पर नहीं। बारिश नहीं हुई ताे 20 मई तक माैसम शुष्क रह सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *