मुंगेर। बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन सरकारी अधिकारी ही इसमें पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर के टेटियाबंबर है। सीओ विनोद प्रसाद गुप्‍ता ने पहले सरकरी गाड़ी में बैठकर दारू पार्टी की। इसके बाद गाड़ी में ही लुढ़क गए। किसी तरह ड्राइवर उन्‍हें घर पहुंचाता है, लेकिन वहां भी उन्‍होंने पत्‍नी के साथ मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम का वीड‍ियो इंटरनेट मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीड‍ियो की पुष्‍ट‍ि दैनिक जागरण नहीं करता है।

जब इस घटना की जानकारी जिलाधिकारी नवीन कुमार को मिली तो उन्‍होंने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच करने का आदेश खड़गपुर एसडीओ को दिया है। एसडीओ मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय को जांच प्रतिविदेन की कापी भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही खड़गपुर एसडीओ को सीओ के आवास पर भेजा गया था।

ब्रेथ इनलाइजर के साथ टीम गई थी। रविवार की रात सीओ शराब के नशे में नहीं था। पूछताछ में सीओ ने बताया कि वह वीडियो झारखंड की है और पुरानी है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शराब का सेवन करने वाले किसी भी सरकारी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। मद्य निषेद्य का उल्लघंन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ पर हर संभव कार्रवाई होगी।

शराब सेवन नहीं करने का लिया था संकल्प

सीओ ने हाल ही में शराब सेवन नहीं करने का संकल्प लिया था। सीओ ने अपने अधिनिस्थ कर्मियों को भी शपथ दिलाई थी। लेकिन, सीअो का यह संकल्प महज दिखावा साबित हुआ। सूत्रों की मानें तो सीओ विनोद कुमार हर रात अपने आवास पर शराब का सेवन करते हैं। सीओ के खास लोगों उन्हें रात में आवास पर ही शराब मुहैया कराते थे। दरअसल, रविवार की रात सीओ का अपने वाहन में शराब का सेवन कर रहे थे। वह सरकारी वाहन में ही लड़खड़ा रहे थे, उनके खासमखास किसी तरह पकड़ कर वाहन से उतारते नजर आए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *