नवगछिया। नवगछिया के इस्माईलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश रंजन से भागलपुर के सिविल सर्जन ने कोविड टीकाकरण बंद रहने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है। साथ ही कोरोना काल में उदासीनता बरतने को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है ।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि 2 दिन पूर्व हमने इस्माईलपुर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था जहां पर कई तरह की शिकायतें मिली थी। इसको लेकर के वहां के स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य कर्मी व अधिकारी को फटकार भी लगाया।

उन्होंने बताया कि यहां पर पिछले कई वर्षों से एक ही पद पर नियुक्त एएनएम को लेकर के भी शिकायत मिली थी। जिसकी जांच कर तत्काल उसे कार्य लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में कोविड- केंद्र नहीं रहने पर काफी अफसोस हुआ कि यहां के चिकित्सा पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रोग्राम को भी सफल बनाने में उदासीन है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *