नवगछिया। । तटबंधों पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जल संसाधन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जांच की। इस मौके पर नवगछिया के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार अन्य सहायक व कनीय अभियंता मौजूद थे। जल संसाधन विभाग पटना के मुख्यालय से आई उड़नदस्ता टीम के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि कार्य की प्रगति अभी ठीक नहीं है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
उन्होंने कहा कि कार्य में प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता का ध्यान रखना भी जरूरी है। इस मौके पर इन्होंने पत्थर की गुणवत्ता के साथ साथ जीओ बैग की गुणवत्ता को पर कई निर्देश दिए। मालूम हो कि इस्माईलपुर विंदटोली और गंगा प्रसाद जमींदारी बांध पर करोड़ों की लागत से कार्य चल रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
