भागलपुर । गुवाहाटी से मुंगेर भागलपुर होते हुए देवघर के लिए चलायी गई स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 27 जून तक चलेगी। इस बारे में रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गुवाहटी से यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी।

वहीं देवघर से यह ट्रेन 27 जून तक चलेगी। गुवाहाटी से रवाना होने के बाद यह ट्रेन दूसरे दिन भागलपुर पहुंचा देती है। दरअसल नार्थ इस्टर्न रेलवे में कई रेलखंडों पर जलजमाव और लैंड स्लाईड हो गई है।

इस कारण अगरतला से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। अगरतला-देवघर एक्सप्रेस 26 जून तक अगरतला से रद्द कर दी गई है। इसलिए रूट के यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से देवघर के बीच चलाई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *