नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में ग्रीष्मा अवकाश को रद्द कर बाढ़ व बरसात की छुट्टी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यलय खोलने का आदेश दिया था। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधे कृष्ण सिन्हा ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें आधे दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अनुपस्थित मिले।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय छटटू सिंह टोला में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार यादव मध्य विद्यालय सुदन टोला में प्रधानाध्यापक मनमोहन कुमार, नया टोला फुलकिया में प्रधानाध्यापक रीता कुमारी एवं अन्य विद्यालयों के कई अन्य शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे । बताया कि अनुपस्थिति शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। छात्रों की उपस्थिति कम थी इसको लेकर के भी जानकारी ली जाएगी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधे कृष्ण सिन्हा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित रहने को लेकर के हम लोगों ने गंभीरता से लिया है। हमने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां पर सभी अभिलेखों का संधारण किया है। वहीं इन अनुपस्थित शिक्षकों को लेकर के इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दिया गया है। जिससे कि शिक्षक के ऊपर कारवाई किया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *