नवगछिया। इस्माईलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड को बाढ़ व कटाव से बचाने के लिए चल रहे जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव रोधी कार्यों का जायजा भागलपुर के अधीक्षण अभियंता शशिकांत सिन्हा ने नवगछिया के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार सहायक अभियंता सुधाकर कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ लिया। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति ठीक नहीं है। जिसके लिए हमने अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कार्य की प्रगति अभी 30 से 35% है, लेकिन इसे बढ़ाना होगा उन्होंने बताया कि तटबंध निर्माण कार्य अभी भी 65% हो चुका है। आगे उसे 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक के बीच बनने वाली तटबंध पर सुलिस गेट पर फाटक का कार्य भी मैकेनिकल विभाग के द्वारा प्रारंभ कर दिया है। जिन जगहों पर पत्थर का स्लोप बनाना है वहां पर 24 घंटे लाइट जला कर कार्य करने के लिए संवेदक एवं अभियंता को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दो अलग से अभियंताओं की यहां पर प्रतिनियुक्ति विभाग के द्वारा किया गया है। जिससे कि कार्य की प्रगति बढे। इस्माईलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि कार्य की प्रगति नहीं रहने को लेकर के हमने भी तटबंध निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता से कार्य बरसात से पूर्व पूरा करने का मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *