भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के कसमाबाद गांव में तीन साल के एक बच्चे के दिल में छेद की होने के बावजूद परिवार वाले गरीबी के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार मंडल पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे और उनकी बात सुनी।
Total Downloads: 176
परिजनों से मुलाकात के बाद इस संबंध में उन्होंने बताया कि उक्त परिवार काफी गरीब है और बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि उनकी बात विधायक, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द बच्चे का इलाज कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, बच्चे के मां रुका देवी ने बताया कि उनके तीन साल का पुत्र रितेश कुमार का भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने के दौरान पता चला कि उसके दिल में छेद है। डॉक्टरों द्वारा इलाज में चार लाख रुपये खर्च लगने की बात बताई गई है। लेकिन, वे लोग मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं, ऐसे में इलाज के लिए चार लाख रुपए कहां से दे पाएंगे। और चाह कर भी वे अपने बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ है। पीड़ित मां ने मीडिया के माध्यम से बिहार एवं केंद्र सरकार के अलावा जिला प्रशासन और मुखिया से मांग की है कि उनके बच्चे का इलाज कराया जाए, ताकि उनका पुत्र का जीवन बना रहे।

