नगरपालिका आम चुनाव में मेयर व डिप्टी मेयर सहित वार्ड पार्षद का प्रत्याशी बनने के लिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका मिल रहा है. जिन प्रत्याशियों का नाम नगरपालिका चुनाव की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा, वह चुनाव लड़ने से वंचित हो जायेंगे.
Total Downloads: 176
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद दूसरे चरण के लिए राज्य की 84 नगरपालिकाओं की मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है. इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. मतदाताओं के साथ सभी प्रत्याशी मतदाता सूची के प्रारूप में अपने नाम की जांच कर लें. अगर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आवेदन देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा लें.
वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका
भागलपुर जिले की नगर पर्षद सुलतानगंज, नवगछिया, नगर पंचायत पीरपैंती व अकबरनगर, बांका जिले की नगर पंचायत बौंसी, शेखपुरा जिले की नगर पर्षद शेखपुरा, बरबीघा व नगर पंचायत चेवाड़ा, खगड़िया जिले की नगर पर्षद खगड़िया व गोगरी जमालपुर, बेगूसराय जिले की नगर पर्षद बीहट, तेघड़ा, बलिया, बरौनी, सारण जिले का नगर निगम छपरा, नगर पंचायत मशरख, सीवान जिले की नगर पर्षद सीवान, नगर पंचायत बड़हरिया व हसनपुर, गोपालगंज जिले की नगर पर्षद मीरगंज व बरौली, सहरसा जिले की नगर पर्षद सहरसा, नगर पंचायत बनगांव, मधेपुरा जिले की नगर पंचायत सिंहेश्वर शामिल हैं.

