नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय कर्मी रविन्द्र सिंह का भारतीय स्टैट बैंक सिहपुर मधुरापुर शाखा परिसर से 34 हजार पांच सौ रुपया उच्चके ने उड़ा लिया। कर्मी को जमा करने वक्त थैला में रुपया नहीं मिलने पर शाखा प्रबंधक व गार्ड को हल्ला कर बताया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना के एसआई संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ पहुंच कर बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें दो लड़के कॉलेज कर्मी के इर्द-गिर्द घूम कर रूपया लेकर फरार होते दिखे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि कॉलेज कर्मी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
