भागलपुर। गंगा दशहरा नौ जून को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उन्होंने राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया, जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दिन को हम गंगावतरण के नाम से भी जानते हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। गंगा स्नान से दस तरह के पापों से मुक्ति होती है।
इसी दिन रामेश्वरम में भगवान श्रीराम ने शिवलिंग की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ नौ जून को सुबह 8:21 मिनट पर होगा और इसका समापन 10 जून को सुबह 7: 25 मिनट पर होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
