नवगछिया । नवगछिया में सड़क लुटेरों का आतंक सिर चढ़ कर बोलने लगा है। इससे आम लोग दहशत में हैं। गुरुवार को लूट की चार चार घटनाओं से लोग भयभीत हो गए हैं। दिन के उजाले में सरेआम हथियार के बल पर लूटपाट की घटना से लोग कहीं भी आने जाने से कतराने लगे हैं। गुरुवार को दिन में रंगरा ओपी क्षेत्र में भदैया टोला निवासी शिवनारायण मंडल से अपराधियों ने 1.20 लाख रुपया लूटे लिया। फिर खरीक में भी ट्रांसपोर्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। रंगरा थनाध्यक्ष महताब खां ने लूट की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तारर किया है। दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

युवक से हथियार के बल पर बाइक और 50 हजार लूटे :

बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की देर रात गोपालपुर थाना के एनएच-31 पर महाकाल ढाबा के पास हथियार सटाकर सिंधिया मकन्दपुर निवासी सचिन कुमार की मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये लूट लिये। गोपालपुर थनाध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली।

नवगछिया में गोली चलाई मोटरसाइकिल लुटा :

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गुरुवार के देर रात फूड प्लाजा रेस्टोरेंट के कर्मी की मोटरसाइकिल अपराधियो ने लूट ली।अपराधियो ने टोल प्लाजा के समीप खरीक थाना क्षेत्र में व्यवसाई मोहम्मद हसन को लूट के दौरान गोली मार दिया और उसका मोटरसाइकिल लेते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित घटना में बाल बाल बचे गोली उसे नही लगी। एसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है लुटे हुए सामान भी बरामद हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *