नवछिया । नवगछिया में जमीन को लेकर भाई-भाई के दुश्मन हो गए हैं। पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने पर सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को पिस्टल की बट से मारकर सिर फोड़ दिया और जान मारने की धमकी दी है। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में मधतपुर निवासी चमन कुमार साह ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है । उसने आवेदन में बताया है कि मैं अपने पिताजी की पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा था।

उसी समय मेरा छोटा भाई राकेश कुमार कट्टा लेकर आया और मेरे सीने में सटा दिया। उसने कहा कि हिस्सा नहीं मिलेगा जब मैंने कहा कि मुझे अपना हिस्सा चाहिए तो उसने कहा कि हिस्सा मांगोगे तो जान से मार देंगे। उसने जान मारने की नीयत से कट्टा के बट से मेरे सिर पर कई बार प्रहार किया। जिससे मेरा सिर फट गया और मैं बेहोश होकर गिर गया।

घायल अवस्था में मेरे परिवार वालों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। मेरा भाई मुझे जान से मारना चाहता है। वह बराबर मुझे धमकाता रहता है। वह कहता है कि मधतपुर में रहोगे तो झूठे केस में फंसा कर जेल में भेज देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो गोली मार दूंगा। इसके पहले भी उसने झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया था। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि घायल के आवेदन पर प्राथमिकी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *