नवगछिया। कदवा के किसान परमानंद जायसवाल उर्फ लकरू भागत का मक्का लदा ट्रैक्टर कटिहार जिले के कुर्सेला से आगे समेली से लुटेरों ने अगवा कर लिया था। अगवा ट्रैक्टर नवगछिया के तेतरी कलबलिया धार के पास से शनिवार की देर में बरामद की गई।

किसान परमानंद ने बताया कि मेरे ड्राइवर का हाथ पांव बांधकर कटरिया ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया था। ट्रैक्टर अगवा कर भाग रहे लुटेरों का पता तब चला जब तेतरी में दूसरे ट्रैक्टर पर मक्का लोड कर रहे किसान के बेटे रवि कुमार व आशीष कुमार की नजर एकाएक अपने ट्रेक्टर पर पर गई।

अपने ट्रैक्टर को ट्रेक्टर गुलाबाग की जगह गौरैया परबत्ता की ओर जाते देखकर उसका पीछा करने लगा। लुटेरों ने अगवा किए गए ट्रैक्टर कलबलिया धार के पास छोड़ पानी में कूद कर भाग निकले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *