नवगछिया। नवगछिया ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार को संवेदक द्वारा जबरन अंतिम विपत्र बनाने का दबाव देने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की घटना घटी है।इस संबंध में जेई ने नवगछिया थानां में आवेदन दिया है। आवेदन में कनीय अभियंता ने बताया है कि मैं ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल शाखा बिहपुर में पदस्थापित हूं ।
Total Downloads: 176
मेरी प्रतिनियुक्ति नवगछिया कार्य शाखा में अतिरिक्त प्रभार के रूप में किया गया है । उन्होंने बताया है कि संवेदक चंद्रशेखर कुमार रमन द्वारा द्वारा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत नाग बाबा स्थान से रिंग बांध तक श्रीपुर डोभरा टोला पथ निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी स्वीकृत लंबाई 725 मीटर है। इकरारनामा के अनुसार कार्य प्रारंभ की तिथि 29 अप्रैल 2021 और कार्य समाप्ति की तिथि 28 जनवरी 2022 है। एकरूपित राशि 54.56 लाख है।
संवेदक द्वारा बार-बार पथ का अंतिम विपत्र बनाने का दबाव दिया जा रहा था जबकि मैं और मेरे सहायक अभियंता द्वारा 3 जून को स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत संवेदक को निर्देश दिया गया कि शेष बचे हुए कार्य को पूर्ण करने के उपरांत ही अंतिम पत्र तैयार किया जाएगा। 4 जून को मैं अपहरा न 2:40 पर राजेंद्र कोलोनी में अवस्थित एएमजीएसवाय नवगछिया रेलवे गुमटी से कोरचक्का का निरीक्षण कर रहा था।

उसी समय संवेदक चंद्रशेखर कुमार रमन घर धोबिनिया ने अपने मोबाइल न0 8299 599679 से फोन किया उनके द्वारा पूछा गया कि आप कहां हैं तो मैंने बताया कि नवगछिया रेलवे गुमटी से कोरचक्का पथ का निरीक्षण कर रहा हूं कुछ समय पश्चात वह मेरे पास आकर मुझे गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद उसने स्कूटी के नीचे से धारदार हथियार निकाल कर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मैं जान बचाकर किसी तरह घटनास्थल से भागा। अगर मैं घटनास्थल से नहीं भागता तो मेरे साथ कुछ भी अप्रिय घटना घट जाती। जेई ने संवेदक पर करवाई के साथ सुरक्षा की गुहार लगायी है।
