बिहपुर । मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। पटना के पटेल नगर निवासी शुभाकंर कुमार सिंह, पत्नी प्रियंका कुमारी, पुत्र शिवदत्त शिवम और हेमंत वैभव एक शादी समारोह में शामिल होने भागलपुर जा रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
मड़वा गांव के समीप तेज रफ्तार कार ट्रक व टैंकर के ओवरटेक से बचने के क्रम में सड़क किनारे लगे पिलर को उखाड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गये। सूचना पर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार और एएसआई तारानंद रविदास मौके पर पहुंचे और घायल को बिहपुर सीएचसी भेज दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
