नवगछिया। पुलिस मुख्यालय ने प्रत्येक बुधवार व गुरुवार को वरीय अधिकारियों को फील्ड में रहने को कहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक, एडीजी (कमजोर वर्ग) सह भागलपुर व नवगछिया पुलिस जिला के निरीक्षणकर्ता अनिल किशोर यादव गुरुवार को नई पुलिस लाइन नवगछिया में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

नई पुलिस लाइन नवगछिया में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दफ्तर में पहुंचकर एडीजी ने अपराध रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाए जाने पर नवगछिया एसपी और नवगछिया के पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा की। तीन घंटे समीक्षा के बाद एडीजी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर दिए गए 16 बिंदुओं पर समीक्षा की गई। भागलपुर से नवगछिया की स्थिति बहुत बेहतर देखने को मिली। कुछ कमियों को दूर करने के लिए समय दिया गया है। कहा कि हत्या जैसे कांडो में भी कमी आई है।

12 लूटकांडों में 4 कांडों का तेजी से निष्पादन हुआ है एवं अन्य कांडों के उद्भेदन में पुलिस लगी हुई है। कहा कि पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी पर कांड की स्थिति कार्यशैली पर संवेदनशील है और कार्यवाई हो रही है जिसमे और भी तेजी लाने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। नवगछिया में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की कमियों पर कहा कि इसके लिए मुख्यालय को लिखा गया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के सभी निर्देशों का अनुपालन एवं आवश्यकतानुसार नवगछिया पुलिस हर कदम पर बेहतर कार्य करने जुटी हुई है। इस दौरान एसडीपीओ दिलीप कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडे, नवगछिया इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, बिहपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विनय कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण, अमर विश्वास आदि रहे।

दारोगा पुत्र हत्याकांड मामले में आरोपी की रिहाई को लेकर एडीजी से मिले मृतक की मां और भाई:

नवगछिया। समीक्षा बैठक के बाद बिहपुर सोनवर्षा निवासी दारोगा केदार कुवर के पुत्र रोहित कुमर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुए कुख्यात अपराधी की जेल से रिहाई को लेकर मृतक की मां मंजू देवी और भाई आशीष कुमार ने डीजीपी से मिलकर हत्यारों पर जेल से छूटने के बाद परिवार वालों को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। हत्याकांड में शामिल अपराधियों पर कानूनी कार्यवाई व परिवार वालों के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है। बता दें कि 28 मार्च की रात बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव मे आयोजित भोजघर से दारोगा केदार कुमर के पुत्र रोहित कुमर 26 वर्ष का अपहरण कर बड़ी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर शव को गेहूं खेत मे फेंक दिया गया। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही एक आरोपी फरार बताया जा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *