भागलपुर में नाबालिग ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। उसने कहा कि मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूं, इसमें लड़के या उसके परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। पुलिस से गुहार लगाते हुए नाबालिग ने कहा कि लड़के और उसके परिजनों को तंग ना करें। अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए लड़की का परिवार जिम्मेवार होगा। नाबालिग ने एक वीडियो जारी कर ये सारी बातें कही है।
Total Downloads: 172
पूरा मामला बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव का है। जहां की रहने वाली 17 साल की नाबालिग का गांव के ही शंकर ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार ठाकुर (24 साल) से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि परिवार वाले उसकी दूसरे लड़के से शादी कराना चाहते थे, इसलिए लड़की घर से भाग गई और उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली।
पर्ची पढ़ते हुए जारी किया वीडियो
नाबालिग ने अपने पति के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है। जिसमें वो कह रही है कि वो अपनी मर्जी से घर से भागी है। इसके लिए रोहित ठाकुर और उसके परिवार को तंग ना किया जाए। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि नाबालिग हाथ में पर्ची लिए हुए है, और उसे देखकर पढ़ रही है।

उसने आरोप लगाया कि परिवारवाले उसकी दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। जबकि वो पढ़ना चाहती थी, इसलिए वो अपनी मर्जी से घर से चली आई। इसमें प्रेमी रोहित या उसके परिवार की कोई गलती नहीं है। वहीं बाथ थाना प्रभारी से निवेदन करते हुए कह रही है कि लड़के के परिवार को परेशान ना करें। इसमें लड़के पक्ष की किसी की गलती नहीं है।
परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस
वही मामले को लेकर बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही प्रेमी जोड़े ने फरार होकर शादी कर ली। इसके बाद लकड़ी की मां ने शादी की नीयत से अपहरण का मामला बाथ थाना में दर्ज कराया था और मामला दर्ज होने के बाद बाथ थाना पुलिस लगातार लड़के के घर पर जाकर दबिश दे रही थी।
वही बाथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लड़की नाबालिग है एक माह पहले लड़की के घर वालों ने बेटी की शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया था और युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
