भागलपुर में गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे थे। इसके बाद माउंट कार्मेल स्कूल के पूर्व में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में पहुंच औषधीय पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पूरे होने के बाबत सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता बीके झा से पूछा। जहां उन्हें बताया गया कि अस्पताल में बिजली कनेक्शन जून में लग जायेगा। तो जुलाई तक अस्पताल के लिए जरूरी बेड, जांच मशीन, उपकरण आदि लगा दिए जायेंगे। इसके बाद डॉक्टर, नर्स, स्टाफ आदि की तैनाती के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ओपीडी को संचालित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य . डॉ. उमाशंकर सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास आदि की मौजूदगी रही।
Total Downloads: 172

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को मैंने ड्रीम प्रोजेक्ट के रुप में लिया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को मैंने ड्रीम प्रोजेक्ट के रुप में लिया। जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण यहां AIMS नहीं बन सका। भारत सरकार ने 2017 में ही दरभंगा और भगालपुर के लिए प्रेजेक्ट भेजा गया था। बताया गया कि जहां जमीन उपलब्ध हो जाएगी वहां पर एम्स बन जाएगा। यहां जमीन नहीं रहने के कारण एम्स नहीं बन पाया। पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी बनकर तैयार हो जाएगा तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यहां पर सात तरक का विभाग होगा। जिलाधिकारी इस पर अच्छा काम कर रहे हैं। वह भागलपुर के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं।

भागलपुर के लोगों से हमेशा मिला है प्यार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे नेे कहा कि भागलपुर की जनता को हमेशा प्यार मिला है। बतादें कि केंद्र में मंत्री बनने से पहले अश्विनी चौबे भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार विधायक बनते रहें और राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद लगाताार दो बार से बक्सर से लोकसभा सांसद और केंद्र में मंत्री हैं।
