नवगछिया । सेना में अग्निवीर की बहाली का विरोध थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे लगभग 600 से 700 युवाओं की भीड़ ने खरीक स्टेशन पर जाकर रेल पटरी को जाम कर दिया।
Total Downloads: 206
युवाओं द्वारा रेल पटरी को बाधित किये जाने की सूचना पर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल को लेकर पहुंचे और छात्रों को समझया। एसडीओ और एसडीपीओ के समझाने के बाद छात्र शांत हुए। इस दौरान युवा सेना में अग्निवीर बहाली को रद्द करो, सेना में खाली पदों पर जल्दी बहाली करो के नारे लगा रहे थे।
सेना में भर्ती के अग्निवीर योजना का रंगरा में भी छात्रों ने विरोध करते हुए एनएच 31 को चेकपोस्ट के पास बाधित किया। जाम करीब 20 मिनट तक रहा। थानाध्यक्ष महताब खान के समझाने के बाद जाम वापस लिया गया। थनाध्यक्ष ने बताया कि जाम थोड़ी देर के लिए हुआ था।

