भागलपुर। शनिवार को भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। क्योंकि शुक्रवार को यह ट्रेन छात्रों के उपद्रव के कारण आनंद विहार टर्मिनल से रद्द कर दी गई थी। वहीं हावड़ा से रवाना होकर वाया भागलपुर गया जाने वाली हावड़ा-गया एक्सप्रेस भी शुक्रवार को हावड़ा में रद्द कर दी गई।

इसलिए यह ट्रेन शनिवार को भागलपुर नहीं आएगी। आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.30 घंटे विलंब से रवाना की गई है। अगर यह ट्रेन रास्ते में कहीं नहीं फंसी तो कुछ लेट से ही सही लेकिन शनिवार को भागलपुर पहुंचेगी।

शुक्रवार को शाम सात बजे भागलपुर से कहलगांव के बीच पहली ट्रेन वनांचल एक्सप्रेस रवाना की गई। वहीं जमालपुर से जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी रवाना कर दी गई जो भागलपुर होते हुए हावड़ा जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *