नवगछिया । नवगछिया में बिहार बंद का असर सड़कों पर नहीं दिखा। शनिवार की सुबह से ही एनएच 31 पर रोजाना की तरह वाहनों का परिचालन होता रहा। पूर्णिया से भागलपुर और भागलपुर से पूर्णिया जाने वाली बसें चलती रहीं। वहीं पूर्णिया से पटना जानेवाली बसें नजर नहीं आईं। सड़क पर भी यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तरह थी। नवगछिया स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री बस एवं छोटी वाहनों में यात्री आते-जाते रहे।
Total Downloads: 206
बिहार बंद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती चौक चौराहे पर की गई थी। जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे। नवगछिया तेतरी जीरो माइल पर भी भारी संख्या में जवानों को लगाया गया था।
नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण निरीक्षण कर रहे थे। एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार पुलिस बलों के साथ विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

