नवगछिया। अग्निवीर की बहाली के विरोध के दौरान रेलवे में तोड़फोड़ और आगजनी को देखते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
स्टेशन पर इक्के-दुक्के यात्री नजर आए, जबकि रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। रविवार को रेलखंड पर 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चली। इसके अलावा अवध आसाम एक्सप्रेस का ही परिचालन इस रेल खंड पर किया गया। रेल खंड पर 13246 कैपिटल एक्सप्रेस, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस सहित अप और डाउन के चार पैसेंजर ट्रेन रद्द रहीं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
