नवगछिया । यूको आरसेटी भागलपुर द्वारा अनुमंडल कारा नवगछिया में डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट का दस दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में डॉ. मो. तारीक अनवर, अनुमंडल कारा अधीक्षक नवगछिया, यूको आरसेटी भागलपुर के निदेशक अभय कुमार सिंह, डॉ. शशिभूषण, चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल कारा नवगछिया, नम्रता रूही प्रोबेशन पदाधिकारी, अनुमंडल कारा नवगछिया ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।

समापन सत्र में डॉ. मो. तारीक अनवर ने कहा कि इस प्रशिक्षण से गाय पालन आधुनिक तरीके से करेंगे तो मुनाफा ज्यादा होगा। बंदी अपने जीवन को एक नई राह देकर एक सार्थक जीवन जी सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक बंदी को उसकी रूचि अनुसार कौशल प्रदान किया जाएगा। यूको आरसेटी भागलपुर के निदेशक अभय कुमार सिंह ने कहा कि आपकी सबसे बड़ी समस्या आमदनी की होगी यही समय होगा जब आपको प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। 10 गाय पूरे साल में 4 से 5 लाख तक मुनाफा दे सकती है।

इसके अलावा गाय का गोबर भी आय का स्त्रोत बन सकता है। ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार नेशनल अकादमी ऑफ रुडसेटी, बेंगलुरु के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों की मौखिक, लिखित एवं व्यक्तिगत मूल्यांकन स्तर का परीक्षा ली गई, जिसका परीक्षाफल प्रकाशित होने के पश्चात् सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जायगा। मौके पर संकाय अरविन्द कुमार कारा अधीक्षक,यूको आरसेटी भागलपुर के संकाय गुरु गोविन्द शुक्ल, राजीव रंजन उपस्थित थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *