नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड ने जातीय जनगणना के फैसले के लिए शनिवार को नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन हेतु आभार यात्रा निकाली। संगठन जिला नवगछिया में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चैती दुर्गा स्थान से नवगछिया स्टेशन गोलंबर के बीच आभार यात्रा निकाली।
Total Downloads: 100
मौके पर जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और नवगछिया के संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी भी मौजूद थे। मौके पर बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार, जिला महासचिव भवेश यादव,पारसनाथ साहू,
डा• कौशल कुमार राय, त्रिपुरारी कुमार भारती,अमर सिंह, अखिलेश सिंह निषाद, प्रिंस पटेल, अशोक सिंह, प्रेमलाल दास, साकेत बिहारी, मुरारी मंडल, ज्ञानसक सिंह, हुलाश सिंह, शाहिद रजा, रूपक पटेल, आशा देवी व अन्य मौजूद थे।

