नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल के गोसाई गांव शाखा में आज गोपालपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांशु कुमार के निर्देश पर एनएम हेमपुष्पा और उनकी टीम के द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 100
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से वैक्सीन लिया. विद्यालय के 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के 20 बच्चे सहित अन्य बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया गया जबकि मौके पर ही विद्यालय की निदेशक अधिवक्ता रीता चौधरी, विद्यालय के संचालक सहप्राचार्य सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बूस्टर डोज लिया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
