भागलपुर में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी(BEO) रेखा भारती को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उधाडीह का निरक्षण करने के लिए पहुंची थी । करीब 4 घंटों तक बंधक बनाए रखा। महिलाओं ने ग्रामीण शिक्षकों के तबादले को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला सुलतानगंज प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत का है।

बंधक बनी BEO रेखा भारती ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दिया। इसके बाद बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ शंभुशरण राय,थानाध्यक्ष लाल बहादुर घटनास्थल पर पहुंचे। महिलाओं को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। शिक्षकों को ट्रांसफर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रेखा भारती को ग्रामीणों ने छोड़ा।

ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी।
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में अमरण अनशन किया गया है।आठ दिन बीत गए हैं। लेकिन कोई भी पदाधिकारी की ओर से कार्रवाई नहीं हुई है। अनशन की वजह के काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने कहा कि स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। इस दौरान ही लोगों ने बंधक बना लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *