तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने अनोखा प्रदर्शन करए हुए ढोल बजाकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति हुनमान पांडे को पूरे विश्वविद्यालय में ढूंढा साथ ही ढूंढ कर लाने वालों को मुंह मांगी इनाम देने की बात कही। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में साल भर से स्थाई कुलपति नहीं होने से छात्रों समेत प्रोफेसर ओर विभागीय करवाई होने में काफी परेशानी हो रही है।
Total Downloads: 162
वहीं आंदोलनकारी अतिथि शिक्षक के अभ्यर्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में 6 महीने से प्रभारी कुलपति हुनमान पांडे के विश्विद्यालय नहीं आने से छात्रों व शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,डिग्रियां पेंडिंग में है, सेशन देरी से चल रहा है। इसको लेकर अतिथि शिक्षक कई दिनों से अनशन पर थे आज प्रदर्शन का तरीका बदल कर कुलाधिपति का ध्यान आकर्षित करना चाहा। बता दें कि प्रोफेसर हुनमान पांडे बी आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के कुलपति हैं उन्हें टीएमबीयू का प्रभार मिला है और जबसे प्रभार मिला है तब से वो मुशिकल से 5 दिन भागलपुर विश्वविद्यालय पहुंचे हैं।
![]()

छात्रों और टीएमबीयू के काम मे हो रही है परेशानी
टीएमबीयू में स्थायी कुलपति नही होने से टीएमबीयू के कई कॉलेजों के छात्रों को रोज यूनिवर्सिटी का चक्कर लगाना पड़ता है और काम नही हो रही है । वही टीएमबीयू के कर्मी ने बताया कि आज यूनिवर्सिटी का स्थिति बत से बत्तर हो गया है पहली बार इतना दिनों से विश्वविद्यालयके कुलपति स्थाई नही मिला है और प्रभारी कुलपति विश्वविद्यालय आते नही है जिससे कई कामो का फाइलें रुकी हुई है । वही छात्र परेशान हो रहे है । कही छात्रों का आक्रोश उग्र आंदोलन के न बदल जाये
