नवगछिया गोपालपुर प्रखंड में बेलगाम ट्रैक्टर ने तिनटंगा करारी गांव से साइकिल से इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय सैदपुर जा रही दो छात्राओं को मुख्य चौदह नम्बर सड़क के पास धक्का मार दिया।
Total Downloads: 166
जिससे साइकिल पर स्कूल जा रही छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों द्वारा दोनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर पहुँचाया गया। वहाँ मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
छात्राओं की पहचान तिनटंगा करारी के प्रमोद दास की पुत्री रूपा कुमारी व दयानंद दास की पुत्री बबली कुमार के रूप में हुई है। घायल छात्रा के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

