बिहपुर : झंडापुर ओपी क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड नंबर तीन में एक बंद घर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया।चोरों ने चार कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख की ज्वेलरी ,कपड़े ,बर्तन व अन्य जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को जब गृहस्वामी घर आये तो देखा ताला टूटा हुआ है

और घर समान बिखरे पड़े हैं।चोरों ने अलमीरा ,ट्रंक में रखे ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी के बाबत सूचना पर दरोगा पवन सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

वहीं उत्तम कुमार ने झंडापुर में आवेदन देकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। चोरों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *