नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 5 वार्ड 7 के सैकड़ों लोगों ने कोसी नदी में ज्यादा पानी बढ़ जाने से बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए उजानी रिंग बांध की मरम्मती की मांग की है।
Total Downloads: 372
उजानी पार्षद प्रतिनिधि मो शाहजहां सहित सैकड़ों लोगों ने इस संबंध में एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नवगछिया अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर बाढ़ से बचाव के लिए अविलम्ब बांध मरम्मती की मांग की है। लोगों ने बताया है कि बांध अगले वर्ष पानी के दबाब से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है जो सड़क से 100 मीटर ऊपर है।
उस समय बोरा भरकर उसे बन्द किया गया था लेकिन इस समय वहां से बाढ़ का पानी पानी घुसकर उजानि वार्ड 5,वार्ड 7,वार्ड 8 के अलावे राजेन्द्र कॉलोनी सहित बाजार को भी प्रभावित कर सकता है। लोगों ने बताया कि बीते साल भी वार्ड 7 और वार्ड 8 में कोसी का पानी घुस आया था।

