बिहपुर: प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सोमवारी के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। रविवार को बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार और भूपेंद्र कुमार ने बताया की मेला क्षेत्र में पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
वहीं सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, गोपाल चौधरी और आशुतोष चौधरी ने बताया मंदिर के गर्भगृह में अलग-अलग द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। मंदिर के रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
करीब 25 से 30 हजार कांवरियों के जल चढ़ाने की संभावना है। मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। सोमवार की अहले सुबह तीन बजे से महादेव को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
