नवगछिया : नवगछिया में पहली सोमवारी और नाग पंचमी को लेकर अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. नवगछिया में गौशाला स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई.

वही नवगछिया छोटी ठाकुरवाडी रोड स्थित मनसा विषहरी मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष पुजा अर्चना की गई. पुजा समिति के अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार ने बताया कि सावन के शुरुआत होने के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों मे काफी मायूसी है.

नाग पंचमी के पावन मौके पर नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के लिए माता रानी से आराधना की गई है. बताया कि नवगछिया अनुमंडल के लोग नाग पंचमी सहित बिहुला विषहरी पुजा धूमधाम से मनाते हैं जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *