भागलपुर के महगमा मोड़ के समीप सड़क किनारे खेत किनारे से दो अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है । शव मिलने की सूचना पर मोके पर गोराडीह थाना अध्यक्ष आसुतोष कुमार दलबल के साथ पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।
Total Downloads: 160
भागलपुर बांका जिला का बॉडर के गोराडीह थाना क्षेत्र के महगमा मोड़ के समीप डाड़ में अधेड़ महिला का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 55 है। वहीं, युवक करीब 16 साल का है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने दोनों का शव देखा। इसके बाद गोराडीह थाने को सूचना दिया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त और हत्या को लेकर जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दो जिलों का बॉडर पड़ता है। लगता है कि हत्या किसी दूसरे जगह पर करके साक्ष्य को छुपाने के लिए यहां लाकर फेंक दिया है। भागलपुर एसएसपी बाबूरामने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

