बिहपुर/नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तेलघी उच्च विद्यालय के समीप बिजली के खंभे से बाइक सवार आर्मी जवान टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंलीय अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी आर्मी जवान मो. हसनैन (26), पिता मो. अजीजुद्दीन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

मो. हसनैन लखनऊ में पोस्टेड था। मंगलवार की रात आठ बजे घर पहुंचा था। बुधवार को मधेपुरा के अरजपुर स्थित ससुराल बाइक से जा रहा था। जवान की पत्नी शाइस्ता खातून अपनी तीन साल की बच्ची आरीफा खातून के साथ अपने मायके अरजपुर में है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मृतक जवान की मोटरसाइकिल एक पोल से टकरा गई और उसका हेलमेट और कान में लगाया मोबाइल दूर फेंका गया। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर मौत हो गई। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया भेज दिया। इधर जैसे जवान की मौत की सूचना गांव पहुंची तो बड़ी सांख्य में ग्रामीण जवान के घर पर जुट गये। जवान के पिता मो. अजीज राजा, छोटा भाई कोनेन राजा,बहन रूना प्रवीण और शहनाज अख्तरी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं मुहल्ले की महिलाएं परिजनों को चुप कराने का प्रयास कर रही थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *