नवगछिया। बुधवार को खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार महापात्र टोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दबंग ने दूसरे पक्ष के संजय राम एवं उसकी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Total Downloads: 163
दोनों घायलों का इलाज पीएचसी में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापामारी कर नवीन कुमार, राजेश कुमार, मुकेश राम, मिथलेश कुमार एवं चिक्कू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर घायल संजय के बयान पर छह लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में जेएसआई सूबेदार पासवान, पीएसआई अविनाश कुमार, मो एजाज रिजवी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

