नवगछिया। पूर्व मध्य रेलवे के कटिहार बरौनी रेलखंड पर रेलवे द्वारा प्रमुख स्टेशनों में शामिल नवगछिया थाना बिहपुर एवं काढ़ागोला स्टेशन का चयन भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा स्थानीय स्वदेशी वस्तुओं का बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत नवगछिया एवं बिहपुर स्टेशन पर भागलपुरी सिल्क के वस्त्र एवं परिधान की बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया जायेगा।

इस स्टॉल का उद्घाटन एक दो दिन में होना है। नवगछिया के रेलवे वाणिज्य पदाधिकारी केपी सिंह ने बताया कि नवगछिया थाना बिहपुर एवं काढ़ागोला स्टेशनों पर वहां के स्थानीय उत्पादों को लेकर स्टेशन पर स्टॉल बनाने का निर्णय लिया गया है।

नवगछिया एवं थाना बिहपुर स्टेशन पर भागलपुरी सिल्क परिधान और इसके साथ-साथ काढ़ागोला स्टेशन पर मखाना की बिक्री का स्टॉल लगाया जाना है। इस स्टॉल को लेकर रेल अधिकारियों ने बताया कि प्रति स्टॉल 15 दिन का एक हजार रुपए जीएसटी सहित भाड़ा के तौर पर भुगतान करना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *