बिहपुर । मड़वा गांव स्थित अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात ब्रजलेश्वरनाथ धाम में दूसरी सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती को जल चढ़ाने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही बोल बम के जयकारे के साथ हर कदम ब्रजलेश्वरधाम की ओर बढ़ चले।

सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, रुपेश कुमार रूप, गोपाल चौधरी, चंदन चौधरी, आशुतोष चौधरी, डब्लू राय, विक्की चौधरी, मुकेश झा ने बताया कि यहां पच्चीस हजार डाकबम सहित अस्सी हजार शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़ाया। उधर सोमवारी को लेकर मंदिर को फूलों से सजाया गया था और मंदिर के गर्भगृह और मेला परिसर सीसीटीवी की निगरानी में थे।

मंदिर के गर्भगृह में महिला व पुरुष शिवभक्तों को अलग -अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जा रहा था। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मेला क्षेत्र में घूमते नजर आये।वहीं बिहपुर सीएचसी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *