नवगछिया : सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव सावन की फुहार संग श्याम का दरबार बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसे लेकर सजाया जा रहा है बाबा का भव्य दरबार चल रही जोरदार तैयारी अध्यक्ष समीर गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव दो दिवसीय 30 एवं 31 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा जिसमें 30 जुलाई को मारवाड़ी विवाह भवन से प्रातः 7:00 बजे निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 31 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे महा छप्पन भोग यात्रा निकाली जाएगी

इस दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन में बाबा को रिझाने हरमहेन्द्र सिंह रोमी( रबलीलाबाद) पंकज अग्रवाल( कोलकाता) निशा द्विवेदी( भोपाल) आकाश परिचय( गिरिडीह) आयुष पियूष (सिलीगुड़ी) आयुष मोदी( कोलकाता) तरुण मारोदिया (दरभंगा) युवराज भारद्वाज (नवगछिया) आ रहे हैं बाबा का भव्य दरबार एवं पंडाल बनाने का कार्यक्रम बड़ी जोर शोर से चल रहा है

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव यशराज केडिया कोषाध्यक्ष राज चौधरी, मयूर केजरीवाल, रंजीत जयसवाल, शिवम सर्राफ, राहुल यादुका, पारस खैमका, गौरव यादुका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया आदि लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *