नारायणपुर । प्रखंड मुख्यालय का गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची डीडीसी प्रतिभा रानी ने कहा कि चार योजनाओं से नारायणपुर मध्य विद्यालय को प्रखंड का मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय नारायणपुर में पंचायत समिति, मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना, मनरेगा व पंचायत की योजना से कार्य हो रहा है। जो प्रखंड का मॉडल विद्यालय होगा।

डीसीसी ने प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण में कुछ गलतियों पर सुधार की सलाह देकर पंचायत में चल रही योजनाओं की समीक्षा में निकली। नवोदय विद्यालय में मनरेगा पार्क में पौधरोपण कर शुरुआत की। जयपुर चुहर पश्चिम में तालाब, नगरपारा पूरब पंचायत में सामुदायिक भवन सह पुस्तकालय, तीन पंचायतों में बसे भूमिहीन आवास लाभुक की कालोनी, सिहपुर पूरब पंचायत में हो रहे कचरा प्रबंधन कार्य के भवन, विद्यालय में चल रही योजनाओं की समीक्षा पर खुशी जाहिर करते हुए बीडीओ को धन्यवाद दिया।

जेपी कॉलेज के पीछे मिले पर्चाधारी की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए पूर्व के पर्चाधारी ने डीडीसी से गुहार लगायी। जिसपर डीडीसी ने कहा कि वरीय पदाधिकारी से चर्चा कर जल्द अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। मौके पर सीओ अजय सरकार, पीओ लाल बाबू राय, सहित विभिन्न विभाग के कर्मी मौजूद थे। मॉडल विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को सौंदर्यीकरण करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि पंचायत की योजना से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *