नवगछिया। अनुमण्डल कार्यालय में मुहर्रम को लेकर अनुमण्डलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीसीएलआर महेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के अलावे जनप्रतिनिधि यो ने भाग लिया।

बैठक में मुहर्रम का त्योहार भाईचारे के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने अपील की कि मुहर्रम सोमवार को पड़ता है उस दिन सावन की अंतिम सोमवारी भी है जिसकारण श्रद्धालुओं की भीड़ जल चढ़ाने के लिए मन्दिर में उमड़ेगी

इसीलिए उस दिन ताजिये का जुलूस सुबह के बजाय दस बजे से बारह बजे निकाला जाए। इस पर लोगों ने सहमति जताई। बैठक में शाहजहां, मोहिउद्दीन, राजेन्द्र यादव, गफ्फार, ज्ञानसक, पारसनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में लोगों भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *