नवगछिया। ट्रेन के शौचालय में रखे शव के मामले में नेपाल पुलिस ने खुलासा किया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद नेपाल पुलिस ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। शनिवार को नेपाल से क्राइम ब्रांच जिला पुलिस कार्यालय परसा के सीनियर सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह नवगछिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक राजकुमार ठाकुर के पिता मोतीलाल ठाकुर के आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर स्थानीय सीसी फुटेज कैमरा तलाशनी शुरू की। बिहार और नेपाल बॉर्डर होने के कारण राजकुमार की हत्या कर बोरी में बंद करके रक्सौल स्टेशन पर लगे सवारी गाड़ी में शौचालय के पास रख दिया। हम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के कपड़े और उम्र की जानकारी की तो शब नवगछिया रेल थाना में मिलने की बात सामने आई। जिसके बाद कटिहार रेल एसपी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी के बाद नियम के तहत शव को अपने साथ ले कर के जा रहे हैं। नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले का उद्भेदन परत दर परत हो गया है। हत्या का मामला नेपाल में होने के कारण हम लोगों ने अंतरराष्ट्रीय नियम के तहत वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार नेपाल पुलिस अधिकारी एवं उसके परिजनों के सामने में शव को सौंप दिया गया है।

ये था मामला

विश्रामपुर गांव पलिका, थाना मुसहरवा, जिला बारा, नेपाल निवासी राजकुमार राजकुमार (23 वर्ष) नौवीं का छात्र था। वह अपने ही गांव व कक्षा के प्रीतम पटेल की बहन से उसकी प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर प्रीतम पटेल और उसके भाई उत्तम पटेल ने कोचिंग से छुट्टी होने के बाद अपनी सिलाई की दुकान पर ले जाकर तार से गला घोट कर हत्या कर दी और आटे की बोरी में पैक कर उसे रक्सौल स्टेशन पर लगी गाड़ी में रख दिया। यह ट्रेन रक्सौल से मुजफ्फरपुर समस्तीपुर से होते हुए बरौनी कटिहार पहुंच गई। फिर कटिहार से वापस ट्रेन समस्तीपुर जाने के दौरान नवगछिया स्टेशन पर इस शव को उतारा गया।

क्या कहते हैं रेल एसपी

कटिहार रेल एसपी डॉ संजय कुमार भारती का कहना है कि पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। नेपाल में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी नेपाल पुलिस के द्वारा करने की बात बताई गई है। शव को परिजनों के समक्ष पुलिस को सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *