नवगछिया : खरीक प्रखंड की बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जबकि बीते दिनों डीएम ने प्रखंड के दौरे के दौरान खरीक जेई को जमकर फटकार लगाई थी। मंगलवार की सुबह 14 नंबर सड़क स्थित विश्वकर्मा चौक के पास वर्षों पेड़ की टहनी टूटकर बिजली के तार पर गिर गया। जिसके कारण तार टूट गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह से ही आधे बाजार की बिजली आपूर्ति बंद है। बुधवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इस कारण जहां दो सौ से अधिक उपभोक्ता पूरी तरह प्रभावित है।
Total Downloads: 386
वहीं बाजार स्थित बड़ी डाकघर का कार्य बाधित हो चुका है और डाककर्मी समेत ग्राहकों को भारी परेशानियां हो रही हैं। वहीं कारोबार भी प्रभावित है। बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण जहां इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुसवार हो गया। वहीं छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
इस संबंध जेई को फोन लगाने पर सरकारी नंबर पहुंच के बाहर बताया। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग कल से ही जेई को फोन लगा रहे हैं, पर संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। स्थानीय विद्युत उप केन्द्र जाकर भी घटना की जानकारी देने के बाबजूद अबतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं बिजली एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीन रवैया है। मैं शीघ्र जेई से बात कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराता हूं ।

