नवगछिया । मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार की शाम नवगछिया बाजार में नाले का पानी सड़क पर आ गया। बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़क पर इलाहाबाद बैंक और रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय के पास नाली का पानी आ जाने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं स्टेशन रोड पर भी नाले का पानी सड़क पर आ जाने से शाम के समय बाजार आने-जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को हुई परेशानी :

जन्माष्टमी के अवसर पर व्रत रखकर मन्दिर में संध्या समय पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं को सड़क पर गंदा पानी जमा होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पूजा करने जानेवाले लोग काफी देर तक पानी हटने के इंतजार में सड़क पर खड़े नजर आए।

बाद में कई लोग वापस घर चले गए तो कुछलोग रिक्शा पकड़कर मंदिर गए। बाजार के लोगों ने बताया कि जब भी बारिश होती है सड़क पर गंदा पानी आ जाता है, इसका निदान होना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *