बिहार में गुंडा बैंक मामले में आयकर विभाग ने भागलपुर, सु्ल्तानगंज, पूर्णिया समेत कई शहरों में बुधवार को छापेमारी की। आईटी टीम ने भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, विजय यादव, हरि ओम ज्वेलर्स समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता और देवघर में भी इनकम टैक्स विभाग की टीमें छापेमारी करने पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग गुंडा बैंक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, कारोबारी विजय यादव,सीए रवि जलान, होटल मालिक दिलीप राय सहित शहर के अन्य कारोबारियों के यहां आयकर विभाग और केंद्रीय एजेंसियों की टीम छापेमारी कर रही है। सुल्तानगंज और छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की भाषा में जमीन पर अवैध कब्जा, भूमि की अवैध खरीद और बिक्री को गुंडा बैंक कहते हैं।
बुधवार की सुबह ही छापेमारी दल की टीम संबंधित लोगों के घरों पर पहुंच गयी। आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आवास के बाहर मीडियाकर्मियों की भीड़ लगी है। ललमटिया थाना के पीपरपांती काली स्थान के पास कारोबारी विजय यादव के आवास पर छापेमारी चल रही है। सुबह करीब आठ बजे टीम विजय यादव के घर पर पहुंची।

बहुमत से पहले आरजेडी के सांसद, एमएलसी समेत कई नेताओं के घर सीबीआई रेड

सूत्रों के अनुसार बंद कमरे के अंदर पूछताछ की जा रही है। खरमनचक स्थित निवर्तमान डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के आवास के बाहर भी बाहर की करीब 15 गाड़ियां खड़ी है। आदमपुर स्थित दिलीप राय के यहां सुबह से छापेमारी की टीम पहुंची हुई है। किस मामले में छापेमारी चल रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। छापेमारी को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। जमीन कारोबार,गुंडा बैंक और अन्य घोटालों से संबंधित छापेमारी चल रही है।

पूर्णिया में ज्वेलर्स के ठिकाने पर छापेमारी

पूर्णिया के हरिओम लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स में भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हो रही है। बताया जा रहा है कि आर्थिक मामले को लेकर हरिओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के बिहार के सभी शोरूम में एक साथ छापेमारी चल रही है । छापेमारी से शोरूम में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल ग्राहकों को दुकान में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

प्रोपराइटर राजेश वर्मा के हरिओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स के चार ज्वेलरी शॉप, एक जिम और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी हो रही है। पूर्णिया शहर के रजनी चौक के हरिओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स की दुकान स्थित है। अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *